फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SSO Attacked With Sticks Inside Mathura Power Substation, Five Detained

UP: बिजली अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मथुरा के इस विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हुआ बवाल; जानें पूरा मामला

Sun, 02 Aug 2026 11:11 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 11:11 AM IST
सार

मथुरा के 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र में ड्यूटी कर रहे एसएसओ पर 10-15 लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल एसएसओ की तहरीर पर गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
SSO Attacked With Sticks Inside Mathura Power Substation, Five Detained
बिजली अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस बिजली उपकेंद्र से हजारों घरों तक बिजली पहुंचती है, उसी उपकेंद्र के अंदर घुसकर ड्यूटी कर रहे एक बिजली अधिकारी पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मामला मथुरा के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, आकाशवाणी बिरला मंदिर परिक्रमा मार्ग का है।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे एसएसओ रामकुमार शर्मा अपने नियमित कार्य में लगे हुए थे। तभी बिरला मंदिर लक्ष्मी नगर क्षेत्र से आए करीब 10 से 15 लोग बिजली घर के अंदर पहुंच गए। आरोप है कि आते ही इन लोगों ने एसएसओ रामकुमार शर्मा के साथ कहासुनी शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें बिजली घर के अंदर ही गिरा दिया और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एसएसओ खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हमलावर लगातार उनके पीछे दौड़ते रहे और मारपीट करते रहे। इस घटना से बिजली उपकेंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं घायल एसएसओ रामकुमार शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना गोविंद नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और क्या हमले की पहले से कोई योजना थी या विवाद अचानक बढ़ा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकारी उपकेंद्र के भीतर इस तरह की घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed