सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Storm Uproots Hoardings and Tin Sheds

आंधी का कहर: उड़ गए टिनशेड-होर्डिंग्स, बिजली हुई गुल, फसलें भी हो गई खराब; देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

तेज आंधी और बूंदाबांदी से मथुरा में होर्डिंग्स, टिनशेड और पेड़ उखड़ गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति ठप रही और गेहूं-सरसों की फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
 

Storm Uproots Hoardings and Tin Sheds
राष्ट्रपति के आगमन पर सजाए गए चौराहे आंधी में बिगड़े।
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में शाम करीब आठ बजे से धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी के साथ मौसम ने करवट बदली।आंधी से शहर से लेकर देहात तक होर्डिंग्स, टिनशेड उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़, कच्चे घर भी गिरे हैं। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से जन-जीवन प्रभावित हुआ। बिजली भी गुल हो गई, जोकि देर रात को सुचारू हो सकी। गेहूं और सरसों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos


बुधवार रात करीब आठ बजे हवा की गति 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इससे धूल भरी आंधी चलने से दृश्यता कम हो गई और सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर देर रात तक विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी में कई स्थानों पर होर्डिंग, पेड़ और टिनशेड उखड़ गए। वहीं देहात में कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा। छप्पर भी उड़ गए। गेहूं और सरसों की फसलें खेतों में पककर लगभग तैयार हैं। कई स्थानों पर सरसों की कटाई का काम शुरू हो चुका है, तो कहीं फसलें कटकर खलिहान में पड़ी हैं। ऐसे समय में आंधी के कारण गेहूं की खड़ी फसल गिरने का डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि आंधी के साथ बारिश या ओले गिरे तो दाना काला पड़ सकता है। पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है। विशेषकर सरसों की कटी हुई फसल के भीगने से भारी नुकसान की आशंका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed