{"_id":"695ffa197e9742049700aaa4","slug":"street-vendors-will-sell-goods-on-carts-in-vrindavan-cctv-cameras-will-be-installed-mathura-news-c-29-1-mtr1022-504545-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में कार्ट पर सामान बेचेंगे स्ट्रीट वेंडर, लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में कार्ट पर सामान बेचेंगे स्ट्रीट वेंडर, लगेंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
डॉ. ऐश्वर्या महाजन के साथ खड़े उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ सूरज पटेल।
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज के पर्यटन विकास के लिए बृहस्पतिवार को गुरुग्राम की एम 3 एम फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। वृंदावन में सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट वेंडर के लिए पायलट प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल के साथ ही फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्या महाजन, व सामर्थ्य डेवकनेक्ट के सीईओ अनुपमा मायराल के साथ पर्यटन विकास पर चर्चा की गई। इसमें उत्तर प्रदेश पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात वर्चुअल माध्यम से जुड़े। ब्रज की संवेदनशील धार्मिक पहचान और तीर्थ क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर सहमति बनी।
एमओयू के तहत ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जहां अब तक बिजली अथवा अन्य कारणों से निगरानी की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। ये कैमरे सोलर सिस्टम पर आधारित होंगे। निगरानी पुलिस और ब्रज तीर्थ विकास परिषद संयुक्त रूप से करेंगी।
इसके अलावा ब्रज के पारंपरिक खानपान और छवि को बनाए रखने के उद्देश्य से स्ट्रीट वेंडर आजीविका पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत वृंदावन से होगी। इसके अंतर्गत विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए वेंडिंग कार्ट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें स्वच्छता, सौंदर्य और ब्रज की सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप डिज़ाइन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रारंभिक चरण में 20 स्ट्रीट वेंडरों को इस परियोजना से जोड़ा जाएगा।
ब्रज की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए वृत्तचित्र प्रतियोगिता होंगी। प्रतियोगिताएं छात्रों, फिल्म निर्माताओं के लिए खुली होगी। इसके माध्यम से ब्रज से जुड़ी प्रामाणिक कहानियों, शोध कार्यों और अभिलेखों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। फाउंडेशन ब्रज से संबंधित शोध कार्यों के लिए फैलोशिप शुरू करेगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि इन योजनाओं से ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ब्रज की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होगा।
Trending Videos