सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Streets Swarming with Police, Yet Bikers Snatch a Purse

UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में पूरा वृंदावन था छावनी, फिर भी बाइक सवार लूट ले गए पर्स

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा के बावजूद वृंदावन में बाइक सवार बदमाशों ने पर्यटक परिवार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Streets Swarming with Police, Yet Bikers Snatch a Purse
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

21 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में पूरा वृंदावन छावनी में तब्दील था। हर कदम पर पुलिस का पहरा था। इसके बाद भी बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos


मुम्बई के त्रिवेणी अपार्टमेंट निवासी महेंद्र किशन शारूके पुत्र किशन दाजी शारूनके ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि वह अपने परिवार के साथ 20 मार्च को वृंदावन आए थे। यहां वह रुक्मिणी विहार स्थित एक होटल में रुके थे। रात को 10.30 बजे में वह ई-रिक्शा में बैठकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बेटी के हाथ में लगे पर्स को छीन लिया और बाइक से भाग निकले। पर्स में आईफोन, आभूषण, कैमरा और करीब 10,000 रुपये थे। घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूसरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवास कर रही थीं। सड़क पर पुलिस का कड़ा पहरा था। बावजूद उसके लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed