फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sub-inspector enters Shri Banke Bihari Temple wearing shoes

Mathura News: जूते पहनकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंचा दरोगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector enters Shri Banke Bihari Temple wearing shoes
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फिर से एक बार पुलिसकर्मी ने मंदिर की परंपरा और पवित्रता की अनदेखी की है। उनके द्वारा जूता पहनकर मंदिर में प्रवेश करने का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से मंदिर के द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड की सजगता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर के सेवायत गोस्वामी इसे सनातन परंपरा के विरुद्ध बता रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो में उप निरीक्षक हाथ में पॉलीथिन लिए जूता पहनकर मंदिर के अंदर जगमोहन के समीप खड़े दिख रहे हैं। उनके समीप ही अन्य श्रद्धालु पंगे पांव हैं। इसे लेकर मंदिर की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर मंदिर के सभी प्रवेश मार्गाें पर पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड तैनात रहने एवं श्रद्धालुओं पर नजर रखने के बाद भी एक उप निरीक्षक जूता पहनकर मंदिर में कैसे प्रवेश कर गए। इससे पहले भी मंदिर में कुत्ते घुस गए, वीआईपी के साथ आए पुलिसकर्मी जूते पहनकर घुसे थे। यह घटनाएं भी न सिर्फ सुर्खियों में रही बल्कि लोगों में चर्चा का विषय बनी। इसके बावजूद मंदिर की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत परिवार की महिला नीलम गोस्वामी ने कहा कि पुलिसकर्मी द्वारा जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करना सनातन पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र मंदिर की गरिमा को खत्म करने पर उतारी है। इस संबंध में एक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर भी की है। सेवायत सदस्य गोपेश गोस्वामी का कहना है कि उन्हाेंने हाईपावर्ड कमेटी के समक्ष इस मामले को रखा है और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed