सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The President to Perform Circumambulation in a Golf Cart

UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 मार्च को करेंगी गोवर्धन परिक्रमा, प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 मार्च को गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
 

The President to Perform Circumambulation in a Golf Cart
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिन के इंदौर दौरे पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 21 मार्च को गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाएंगी और दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक गोल्फ कार्ट के माध्यम से परिक्रमा लगाएंगी। परिक्रमा के बाद 10:30 बजे राष्ट्रपति दानघाटी मंदिर पहुचेंगी। यहां दर्शन-पूजन के बाद 10:40 बजे प्रस्थान कर 10:50 बजे हेलिपैड पर पहुंचेंगी। यहां से आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगी।
Trending Videos


राष्ट्रपति और राज्यपाल के निर्धारित सीमा से निकलने से आधा घंटा पूर्व डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। वहीं उनके परिक्रमा शुरू करने के 10 मिनट पहले परिक्रमा मार्ग में सभी प्रकार का यातायात रोक दिया जाएगा। नगर पंचायत राधाकुंड द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पुलिस-प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मंदिर परिसर की सफाई के साथ मार्गों का सुंदरीकरण किया गया है। मंदिर के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रपति का आगमन गोवर्धन के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
वहीं कस्बे में भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना तैयार की गई है। अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इधर एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने कस्बे में सफाई की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान, पानी और शौचालय की सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed