{"_id":"69b46e5f6b8f10f2b001fa34","slug":"the-president-will-be-overwhelmed-by-the-maternal-affection-of-the-grandmothers-at-gokulam-mathura-news-c-161-1-mt11010-101955-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का ब्रज दौरा: अयोध्या से गोवर्धन तक दर्शन, वात्सल्य ग्राम भी जाएंगी; वृंदावन में करेंगी प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का ब्रज दौरा: अयोध्या से गोवर्धन तक दर्शन, वात्सल्य ग्राम भी जाएंगी; वृंदावन में करेंगी प्रवास
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर ब्रज में आ रही हैं। अयोध्या से लेकर वृंदावन और गोवर्धन में वह कई धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगी। श्रीकृष्ण की लीला भूमि कहे जाने वाले वृंदावन में वह प्रवास करेंगी और वात्सल्य ग्राम के गोकुलम में दादी और नानी के प्यार से अभिभूत होंगी। प्रेम से भरा यह गोकुलम अपने आप में अलग छवि रखता है। वात्सल्य ग्राम में उनका भव्य और पारंपरिक तौर से स्वागत किया जाएगा।
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति
- फोटो : X @rashtrapatibhvn
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मथुरा जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने उनके आगमन से पूर्व ही सुरक्षा से संबंधित तैयारियां करना शुरू कर दिया है। वृंदावन के पंच सितारा होटल में वह प्रवास करेंगी। पहले भी वह इसी होटल में रुकी थीं। इस होटल के हर हिस्से में सुरक्षा का ऐसा खाका तैयार किया जा रहा है कि बाहरी व्यक्ति आसपास भी नहीं फटक सकेगा।
Trending Videos
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 19 मार्च की सुबह राष्ट्रपति भवन से रवाना होकर पालम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। यहां से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। अयोध्या पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी, जहां भगवान रामलला के दर्शन और आरती में शामिल होंगी। मंदिर परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भी उनकी भागीदारी प्रस्तावित है। इसके पश्चात वह प्रसाद ग्रहण करेंगी। अयोध्या से कार्यक्रम संपन्न करने के बाद राष्ट्रपति विशेष विमान से आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। आगरा से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा कैंट स्थित आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां से वह सड़क मार्ग से वृंदावन के एक होटल में ठहरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को राष्ट्रपति पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचेंगी, जहां भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आरती में शामिल होंगी। इसके बाद वह प्रेम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। दोनों मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति मंदिर में पहुंचेगी, उस दौरान आम लोगों को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए होटल लौटेंगी। दूसरे दिन 20 मार्च को राष्ट्रपति सुबह वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम (श्री हित राधा केली कुंज) जाएंगी, जहां संतों से मुलाकात और आश्रम का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वह बाबा नीव करौरी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति स्वामी श्री पूर्णानंद तीर्थ (उड़िया बाबा) ट्रस्ट आश्रम और दावानल कुंड भी जाएंगी।
इसी दिन राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल में नवनिर्मित ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह चिकित्सकों और अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह वात्सल्य ग्राम पहुंचकर वहां संचालित सामाजिक और सेवा कार्यों का अवलोकन करेंगी। वहां गोकुलम में रहने वाले वाली दादी और नानी से मिलेंगी। साध्वी ऋतंभरा दीदी के इस ग्राम में वात्सल्य रस बरसता है। वह आने के लिए राष्ट्रपति ने खुद ही इच्छा जताई।
दीदी मां से गुरुकुल संविद स्कूल में भी वह जाएंगी और वहां छात्राओं से बात करेंगी। इस दौरान उनका ब्रज की विरासत को समेटे सांस्कृतिक कार्यक्रम से उनका अभिवादन किया जाएगा। तीसरे दिन 21 मार्च को राष्ट्रपति गोवर्धन पहुंचेंगी। यहां वह दानघाटी मंदिर में भगवान गिरिराज जी के दर्शन और आरती करेंगी। इसके बाद गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर ई-कार्ट के माध्यम से परिक्रमा भी करेंगी। परिक्रमा पूर्ण होने के बाद वह हेलीपैड पैंठा गोवर्धन से हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगी।