{"_id":"69babcb0faaaf620510bf261","slug":"there-is-no-arrangement-for-accommodation-in-the-government-stadium-state-level-competition-will-be-held-in-a-private-school-mathura-news-c-23-1-lko1064-90277-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सरकारी स्टेडियम में ठहरने के इंतजाम नहीं, निजी स्कूल में होगी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सरकारी स्टेडियम में ठहरने के इंतजाम नहीं, निजी स्कूल में होगी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिली है ओपन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। सीनियर वर्ग में ओपन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता जिले के सरकारी मलकपुर स्टेडियम में न होकर निजी स्कूल में कराई जाएगी। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार गौतमबुद्ध नगर को मिली है, लेकिन स्टेडियम में ठहरने की व्यवस्था न होने की वजह से प्रतियोगिता को नॉलेज पार्क पांच स्थित एक निजी स्कूल में कराया जाएगा। इस व्यवस्था ने स्टेडियम में होने वाली मूलभूत सुविधाओं के अभाव की भी पोल खोल दी है।
करोड़ों रुपये की लागत से बना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बना कोर्ट सिर्फ जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने के लिए सीमित रह गया है। दरअसल, स्टेडियम में न तो छात्रावास की सुविधा है, न ही खिलाड़ी और अधिकारियों के रुकने का कोई इंतजाम। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि स्टेडियम में छात्रावास के निर्माण को कई बार शासन से मांग की जा चुकी है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद पुनः शासन स्तर से छात्रावास निर्माण को लेकर मांग की जाएगी ताकि भविष्य में होने वाली राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं को स्टेडियम में संपन्न कराया जा सके। बता दें कि इस प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, प्रयागराज समेत दस टीमें हिस्सा लेंगी।
-- -- -- -- -- -- --
छह महीने में यह दूसरा मौका
स्टेडियम में ठहरने की व्यवस्था न होने से बीते छह महीने में यह दूसरा मौका है, जब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता निजी स्कूल और अकादमी में कराई जाएगी। इससे पहले अक्तूबर 2025 में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी निजी अकादमी में कराया गया था। इसमें 18 जिलों और दो हॉस्टलों की टीम ने हिस्सा लिया था।
Trending Videos