फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three accused in murder and robbery case arrested following an encounter two sustained gunshot wounds to legs

UP: मुठभेड़ में हत्या-लूट के तीन आरोपी दबोचे, दो के पैर में लगी गोली; संत को मारकर झाड़ियों में फेंकी थी लाश

Sun, 19 Jul 2026 09:48 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में पुलिस ने हत्या और लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दाैरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों ने गत दिनों एक संत की हत्या कर झाड़ियों में शव को फेंक दिया था। 

विज्ञापन
Three accused in murder and robbery case arrested following an encounter two sustained gunshot wounds to legs
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुनील त्रिपाठी उर्फ सनातन शरण हत्याकांड का खुलासा कर दिया। शनिवार देर रात सुनरख-नगला कीकी रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्या और लूट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटे गए 30 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सुनरख-नगला कीकी रोड पर दोबारा लूट की वारदात करने की फिराक में हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गांव कमई, थाना बरसाना निवासी सियाराम (23) और रवि (24) के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि सचिन (19) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूछताछ में आरोपियों ने 42 वर्षीय सुनील कुमार त्रिपाठी उर्फ सनातन शरण त्रिपाठी की हत्या कर शव नगला कीकी के जंगल में फेंकने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। सनातन शरण पिछले करीब 15 वर्षों से वृंदावन में संत के रूप में रह रहे थे। उनका शव 16 जुलाई को झाड़ियों में मिला था। मृतक के पिता विमलेश कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर थाना जैत में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सियाराम से 11 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और तमंचा, रवि से 10 हजार रुपये व तमंचा तथा सचिन से नाै हजार रुपये और लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया। तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और अन्य मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार, टीम में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed