फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three schools became champions in the district handball competition.

Mathura News: जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में तीन विद्यालय बने चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three schools became champions in the district handball competition.
मथुरा। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। रोमांचक मुकाबलों के बाद जैन इंटर कॉलेज, ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज और श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीते। विजेता टीम को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अलका गोस्वामी ने किया। रोमांचक मुकाबले में 14 वर्ष बालक वर्ग में जैन इंटर कॉलेज, चौरासी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा उपविजेता रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा ने खिताब अपने नाम किया और जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। वहीं 19 वर्ष बालक वर्ग में श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार विजेता तथा ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज, छटीकरा उपविजेता रहा। इस दौरान अमित गौतम, सर्वेश सोलंकी, राकेश साहू, डीके सिंह, विनोद पाल, रजत चौधरी और पंकज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed