फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trade organizations demand resolution of GST complexities

Mathura News: व्यापार संगठनों ने जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने की मांग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Trade organizations demand resolution of GST complexities
संयुक्त आयुक्त को मांगपत्र सौंपते  व्यापार  मंडल के पदाधिकारी।
वृंदावन। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी से जुड़ीं समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम एक मांग पत्र जीएसटी के संयुक्त आयुक्त को उनके कार्यालय में सौंपा। इसमें व्यापारी नेताओं ने जीएसटी में विलंब से भुगतान पर लगने वाली 18 प्रतिशत की ब्याज दर को घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेम मंदिर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने मांगपत्र के माध्यम से बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी त्रुटियों या मानवीय भूल के कारण पूर्ण कर जमा होने के बावजूद व्यापारियों पर अनावश्यक जुर्माना और कार्रवाई न की जाए। 40 लाख रुपये तक वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण की बाध्यता समाप्त करने, जांच एवं सर्वे के दौरान व्यापारियों पर अनावश्यक कर जमा कराने का दबाव न बनाने, ई-वे बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान करने तथा जीएसटी का विलंब से भुगतान पर लगने वाली 18 प्रतिशत ब्याज दर को घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की गई। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अलोक बंसल ने बताया कि संगठन ने जीएसटी अधिनियम के दंडात्मक प्रावधानों में राहत, पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल हस्ताक्षर (डीएससी) एवं सॉफ्टवेयर निशुल्क उपलब्ध कराने, दुर्घटना बीमा की सीमा बढ़ाने तथा तंबाकू एवं अन्य वस्तुओं पर जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने की भी मांग की। मांगपत्र सौंपने वालों में इस्कॉन व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु गौतम, आकाश गोस्वामी, रामू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed