सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Treasury of Thakur Shri Banke Bihari Temple Begins to Fill

Mathura News: भरने लगा ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर का खजाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Treasury of Thakur Shri Banke Bihari Temple Begins to Fill
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सुरक्षा से लेकर मंदिर की व्यवस्थाओं तक पर जोर दिया गया। बताया गया कि कमेटी के प्रयासों से मंदिर के खजाने में बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक फूल बंगलों से 80 लाख रुपये का शुल्क जमा हो चुका है। वहीं तीन माह में गोलक से चार करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक धनराशि प्राप्त हुई है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन करने के आदेश जारी किए गए। यहां पांच वर्ष से अधिक समय से सेवाएं दे रहे पुलिसकर्मी को अन्यत्र स्थान पर भेजने के लिए कहा गया। कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि काफी समय से यहां तैनात पुलिसकर्मियों की शिकायतें आ रही हैं। इसकी भी पुलिस अधिकारी जांच करेंगे।
Trending Videos


शहीद लक्ष्मण सभागार में हुई 15वीं बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। अब मंदिर में सिक्योरिटी गार्डों की ड्रेस अलग होगी। अभी तक वह काले कपड़े पहनकर रहते हैं लेकिन अब वह पीली टीशर्ट पहने नजर आएंगे। अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार ने नगरायुक्त और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों से ई रिक्शों के कुप्रबंधन को लेकर सवाल-जवाब किए। कहा कि यहां ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे ई रिक्शाें से लोगों को परेशानी न हो। उनके खड़े होने के लिए स्थान बनाया जाए। नगर निगम के नाम पर चलने वाली अवैध पार्किंग को बंद कराया जाए। कई पार्किंग ऐसी हैं जिन पर नगर निगम मथुरा वृंदावन का नाम डाल रखा है। मंदिर मार्ग से दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटाया जाए और वहां सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी होने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में पांच साल से अधिक समय से सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के लिए पुलिस अधीक्षक सिटी राजीव कुमार सिंह को निर्देशित किया है। मंदिर के आसपास बिक रहे मिलावटी पेड़ों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर में लंबे समय से बंद गोलक और अलमारी को जल्द खोला जाएगा। उसके लिए टीम बनाकर 20 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। कई सालों से रुके हुए आयकर रिटर्न से पांच करोड़ रुपये दो बार में आएंगे। एक सप्ताह में आधी धनराशि खजाने में आ जाएगी। वहीं पिछले दिनों बांकेबिहारी के नाम हुए बैनामों का अनुमोदन किया गया। आदेश दिए कि कॉरिडोर व्यवस्था में दिए जाने वाले फ्लैटों की भी धनराशि तय की जाए।

मंदिर के कैमरे एआई से होंगे लैस
मंदिर प्रांगण और बाहर लगे सीसी कैमरे एआई से लैस होंगे। इससे आवश्यकता होने पर फेस से लेकर हर मूवमेंट को साफ तरीके से देखा जा सकेगा। इसके लिए एक कंपनी ने बैठक में प्रोजेक्ट के बारे में बताया। हालांकि अभी कंपनी को फाइनल नहीं किया गया है। यह कंपनी अयोध्या और गोरखनाथ मंदिर में भी सेवाएं दे रही है।

मंदिर के फूलों से धूपबत्ती बनाएगी फूल संस्था
बांकेबिहारी मंदिर में सुबह और शाम को चढ़ने वाले फूल और मालाओं से फूल संस्था अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाएगी। इसके आदेश को भी बैठक में जारी किया गया है। यह फूल संस्था कई मंदिरों से फूल लेकर धूपबत्ती बनाने का काम करती आ रही है। करीब पचास महिलाओं को संस्था ने रोजगार उपलब्ध कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed