सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trees and signboards toppled in storm in Mathura

मथुरा में आंधी का कहर: हाईवे पर टूटकर गिरे पेड़, वाहनों की लगी कतार; छाता में गाड़ी पर गिरा साइन बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 30 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में आंधी ने जमकर कहर बरपाया। गोवर्धन चौराहे पर लगा एक विशालकाय साइन बोर्ड अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। जिस वक्त यह बोर्ड गिरा, उसकी चपेट में सवारियों से भरी एक गाड़ी आ गई। गनीमत रही कि बोर्ड के वजन को गाड़ी झेल गई, जिससे वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

Trees and signboards toppled in storm in Mathura
आंधी से गिरे पेड़ और साइन कोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र में आंधी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तबाही मचाई। छाता बिजलीघर के समीप आंधी से कई विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर जा गिरे। इसके चलते राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन भी ठप हो गया, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से दिल्ली-आगरा मार्ग पर तीन लाइनों में से एक ही लाइन में आवागमन हो सका। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एनएचआई के कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू कर रास्ता साफ कराने के प्रयास तेज किए। गनीमत रही कि पेड़ गिरने की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed