{"_id":"69f2f4ff9093c2a07e052d01","slug":"call-girls-high-profile-prostitution-racket-busted-in-mathura-police-conduct-major-raid-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कॉल गर्ल्स की ऐसे लगती है बोली, वेबसाइट से होती है बुकिंग; मथुरा में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कॉल गर्ल्स की ऐसे लगती है बोली, वेबसाइट से होती है बुकिंग; मथुरा में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने गेस्ट हाउस और होटलों पर छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक वेबसाइट के जरिए लड़कियों की बुकिंग और रैकेट का संचालन किया जा रहा था।
हाई प्रोफाइल रैकेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हाई प्रोफाइल देह व्यापार के गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग ने लड़कियों की बुकिंग के लिए एक वेबसाइट बना रखी थी, जहां से बुकिंग की जाती थी। मछली फाटक के नजदीक श्री गिर्राज गेस्ट हाउस में देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था। सीओ सिटी ने टीम के साथ दबिश देकर यहां कमरों में बंद युवक और युवतियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पांच युवकों और चार युवतियों को पकड़ा गया है। इनमें एक किशोरी नाबालिग है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
कोतवाली इलाके के कई गेस्ट हाउस और होटलों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने दोपहर को एक सूचना पर दबिश दी तो कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इनकी आईडी चेक की गईं तो गेस्ट हाउस में कोई रिकार्ड नहीं मिला। इस पर पुलिस ने पांच युवकों और चार युवतियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस तरह की अनैतिक गतिविधियों का संचालन करने वाले गेस्ट हाउस व होटल संचालकों की नामजदगी प्राथमिकी में कराई गई है। इसके साथ ही इनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
गेस्ट हाउस में होती है लड़कियों की परेड
पूछताछ में सामने आया है कि गेस्ट हाउस में ठहरने या कमरा लेने वालों में ज्यादातर बाहर से आने वाले लोग होते हैं। इन्हें गेस्ट हाउस के कर्मचारी सर्विस कराने के नाम पर लड़कियों की परेड कराते हैं, ताकि ग्राहक उसे पसंद कर सकें। इसके बाद उन्हें कमरे में भेज दिया जाता है।

बना रखी थी वेबसाइट, बुकिंग करते थे लड़कियां
गेस्ट हाउस संचालक ने एक वेबसाइट भी बना रखी है। इसमें कॉल गर्ल्स की सेवाओं को प्रदान करने के बारे में जानकारी दी गई है। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल से इस वेबसाइट के बारे में पता चला। पुलिस अब इस तरह के अनैतिक कार्यों में संलिप्त होटल व गेस्ट हाउसों की नियमित चेकिंग का प्लान तैयार कर रही है।