सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buffalo Bath in Yamuna Turns Costly: Nagar Nigam Fines 8300 for Violation

UP: पशुपालक को क्या पता था, ऐसा भी होता है...भैंस ने यमुना में लगाई एक डुबकी और देने पड़े 8,300  रुपये

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में यमुना नदी में भैंसों को नहलाने पर नगर निगम की टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए पशुपालक पर 8300 रुपये का जुर्माना लगाया। एनजीटी के नियमों के तहत यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए आगे भी ऐसी सख्ती जारी रहने की बात कही गई है।

Buffalo Bath in Yamuna Turns Costly: Nagar Nigam Fines 8300 for Violation
यमुना नदी में भैंसों को नहलाने ले जाना पशुपालक को महंगा पड़ गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यमुना नदी में भैंसों को नहलाने ले जाना पशुपालक को महंगा पड़ गया। नगर निगम के टास्क फोर्स ने यमुना किनारे कार्रवाई करते हुए भैंस को पकड़ लिया और पशुपालक से 8300 रुपये का जुर्माना वसूला।
Trending Videos

पीपलमंडी क्षेत्र निवासी पशुपालक अमित यादव भैंसों को यमुना में नहलाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच निगम का टास्क फोर्स पहुंच गया और भैंस पकड़ने के साथ पशुपालक से जुर्माना वसूला। उसके बाद ही भैंस को छोड़ा गया। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यमुना नदी में भैंसों या अन्य पशुओं को नहलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। इसी वजह से कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चारे का शुल्क भी पशुपालकों से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आगे भी यमुना किनारे निगरानी और सख्ती जारी रहेगी। वहीं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पशुपालकों से अपील की है कि वे एनजीटी के दिशा-निर्देशों का पालन करें और यमुना नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed