{"_id":"69f2e56e7c8e04437d0b8b4b","slug":"cdo-s-surprise-inspection-at-barouli-aheer-block-action-on-absentee-staff-salary-cut-ordered-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक ऑफिस: जगह-जगह गंदगी, ड्यूटी के वक्त गायब मिले चार कर्मचारी; CDO 'साहिबा' के एक्शन से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक ऑफिस: जगह-जगह गंदगी, ड्यूटी के वक्त गायब मिले चार कर्मचारी; CDO 'साहिबा' के एक्शन से मचा हड़कंप
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार
बरौली अहीर ब्लॉक मुख्यालय के औचक निरीक्षण में सीडीओ ने गंदगी, अधूरे कार्य और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। बिना सूचना गायब रहने वाले 4 कर्मचारियों का वेतन काटने और लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित विकास कार्य और गंदगी देख नाराज हो गई। साथ ही बिना बताए ऑफिस से गायब रहने वाले 4 कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए।
Trending Videos
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह बुधवार को अचानक बरौली अहीर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, सबसे पहले बीडीओ कक्ष में अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल मनरेगा के बारे में सवाल किए, लेकिन संबंधित अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। आईजीआरएस से संबंधित मामले का निस्तारण न होने के कारण नाराजगी दर्ज करते हुए खंड विकास अधिकारी को समय पर पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। वित्तीय लेखा संबंधी अभिलेखों के रखरखाव ठीक तरह से न होने के कारण लेखाकार पंकज चौहान के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता लघु सिंचाई अजीत कुमार अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण महेश चंद्र, बीएमएम राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन मोनिका कुशवाह के बिना सूचना कार्यालय से गायब रहने के कारण वेतन काटने के निर्देश दिए। मनरेगा पर उपलब्ध कराई गई आधी अधूरी पत्रावली के अवलोकन पर कभी पाएं जाने पर पटल कर्मचारी को पत्रावली ठीक कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री अधूरे पड़े आवास पूरे कराए जाने, फैमिली आईडी लक्ष्य एक सप्ताह में पूर्ण कराने के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पर मीटिंग हॉल न होने पर सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर प्रेषित करें। सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में सफाई, पेयजल आपूर्ति आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपायुक्त स्वरोजगार राजन राय, बीडीओ गामा सिंह यादव, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार वर्मा, एडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
