सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Idgah Station to Become Major Transit Hub: Halt of 51 Trains to Ease Passenger Traffic

खुशखबर: ईदगाह स्टेशन बनेगा नया ट्रांजिट हब, आगरा फोर्ट से कम होगा ट्रेनों का दबाव; यात्रियों को मिलेगी राहत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाकर इसे प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां फिलहाल 51 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अमृत भारत योजना के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ आगरा फोर्ट स्टेशन का दबाव भी कम किया जा रहा है।

Idgah Station to Become Major Transit Hub: Halt of 51 Trains to Ease Passenger Traffic
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 ईदगाह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और बेहतर पब्लिक कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के ठहराव में इजाफा किया जा रहा है। मौजूदा समय में यहां 51 ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिसे आगे और बढ़ाने की तैयारी है। इस फैसले से यात्रियों को सीधी ट्रेन सुविधा, कम भीड़ और बेहतर यात्रा विकल्प मिलेंगे, साथ ही स्टेशन को शहर के प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया जा रहा है।
Trending Videos

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ईदगाह स्टेशन को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है और यहां यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगरा फोर्ट स्टेशन पर सीमित स्थान होने के कारण वहां ट्रेनों का दबाव कम किया गया है और कई ट्रेनों का ठहराव ईदगाह पर शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में आगरा फोर्ट पर 39 ट्रेनों का संचालन रह गया है, जबकि ईदगाह पर बेहतर स्पेस और बढ़ते फुटफॉल के चलते इसे प्राथमिकता दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर रेल लाइनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बांदीकुई-बयाना ट्रैक के दोहरीकरण से ट्रेनों की आवाजाही और तेज होगी। अमृत भारत योजना के तहत फुट ओवरब्रिज, दिव्यांगजन सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, डिजिटल साइनबोर्ड और नए बुकिंग काउंटर जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 21 करोड़ 4 लाख की लागत से अमृत भारत योजना के तहत राजा की मंडी रेलवे स्टेशन को भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed