सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trespassing, misbehaving pulling employee collar, FIR

Mathura News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से अभद्रता, कर्मचारी की कॉलर खींचा, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Trespassing, misbehaving pulling employee collar, FIR
विज्ञापन
वृंदावन। राज्यपाल के कार्यक्रम लेकर लेकर परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गोशाला संचालक और उनके कर्मचारियों द्वारा निगम कर्मचारी से अभद्रता एवं गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं गोशाला की आरोपी महिला ने कोतवाली में हंगामा काटा और पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos

सोमवार को नगर निगम की टीम परिक्रमा मार्ग में वराह घाट से मदनमोहन मंदिर तक अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान इस्कॉन गोशाला के समीप राधा कृष्ण गोशाला के भगवान सिंह और उनके बेटे राकेश, एक महिला और दो अन्य ने निगम कर्मचारी सत्यप्रकाश की कॉलर पकड़कर खींच लिया और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कर्मचारी ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने भगवान सिंह और उनके पुत्र राकेश एवं एक महिला सहित दो अन्य के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। मौके से पकड़े राकेश और भगवान के विरुद्ध कार्रवाई की है।
वहीं गौशाला कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंची महिला ने कोतवाली कार्यालय में तैनात मुंशी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed