सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Truck Crushes Father of Three Dies on the Spot Family Devastated

छाता में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने तीन मासूमों के पिता को रौंदा, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

छाता में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से तीन बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Truck Crushes Father of Three Dies on the Spot Family Devastated
छाता सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के छाता में एनएच-19 के फ्लाईओवर को पार करते समय अज्ञात ट्रक ने एक व्यक्ति को शुक्रवार की सुबह कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
Trending Videos


राहगीरों ने बताया कि कस्बे की रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी नरेंद्र (35) पुत्र बाबूलाल बाजार से समान लेने जा रहे थें, तभी रेलवे स्टेशन कॉलोनी की ओर से फ्लाईओवर को पार करते समय किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। नरेंद्र के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर एकत्र लोगों को एक तरफ किया। जिससे कि वाहनों की आवाजाही बंद न हो। पुलिस के मुताबिक परिजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed