{"_id":"6171b8b26808aa53444bb059","slug":"uncontrollable-dengue-fever-in-the-district-killed-young-man-and-girl-mathura-news-mtr507371546","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बेकाबू डेंगू बुखार से युवक और युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बेकाबू डेंगू बुखार से युवक और युवती की मौत
विज्ञापन

मथुरा। डेंगू और बुखार से बृहस्पतिवार को एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। जबकि 31 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों के बेड खाली नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीण इधर -उधर झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को गांव रांची निवासी धर्मेंद्र (20) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक के डेंगू बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। 20 दिन पहले इसी गांव में डेंगू की चपेट में आने से जयवीर सिंह की 13 वर्षीय पुत्री रश्मि की मौत हो गई थी। इधर सौंख के नगला बरी निवासी 16 वर्षीय साक्षी की भरतपुर के अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई।
पिछले दिनों तबियत बिगड़ने पर किशोरी को भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बाल संप्रेक्षण गृह में दो बालकों में डेंगू पाये जाने के बाद पूरे संप्रेक्षण गृह में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। जनपद भर में कई टीमें एक साथ संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिये जुटी हैं और लगातार लोगों के सैंपल लिये जा रहे हैं।
हमारे पास डेंगू से मौत होने की जानकारी नहीं है। बीमार लोगों की सैंपलिंग का काम किया जा रहा है। पिछले २४ घंटे में डेंगू के ३१ मरीज मिले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
डॉ. भूदेव सिंह, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी
जनपद में जंबों पैक किट खत्म, भटक रहे तीमारदार
मथुरा। जनपद में बिगड़े हालात का असर अब दिखने लगा है। ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स जंबो पैक किट खत्म हो गई हैं। लोग ब्लड बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें जंबों पैक नहीं मिल पा रहे हैं। इसके बाद कई लोग मायूस होकर लौट गए। सद्भावना ब्लड बैंक के संचालक संजीव सारस्वत ने कहा कि जंबों पैक किट नहीं हैं। आज भी किट उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। जंबो पैक के रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं। गंभीर मरीजों के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएमओ रचना गुप्ता ने बताया कि जंबो पैक किट ना होने की जानकारी मिली है। इनकी आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos