सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wife about to commit suicide after fight with husband but gang misdeed on way

UP: पति से झगड़ा कर जान देने जा रही थी पत्नी, रास्ते में हुआ ऐसा कांड; जिंदगी तो बची पर जीते जी मर गई वो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले पति-पत्नी वृंदावन में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। 32 वर्षीय महिला का किसी बात पर शनिवार की सुबह पति से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पति को बिना बताए वृंदावन के केसी घाट के पांटून पुल को पार करके मांट की तरफ आ गई। इसके बाद वह बेगमपुर गांव की ओर चलने लगी।

wife about to commit suicide after fight with husband but gang misdeed on way
महिला हुई सामूहिक दुष्कर्म का शिकार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

पति से नाराज होकर जान देने जा रही महिला को दो युवकों ने फुसलाकर खेतों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद यमुना में कूदकर जान देने का प्रयास किया मगर लोगों ने उसे बचा लिया। यूपी के मथुरा स्थित थाना मांट पहुंचकर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Trending Videos

दिल्ली की रहने वाली है पीड़िता
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले पति-पत्नी वृंदावन में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। 32 वर्षीय महिला का किसी बात पर शनिवार की सुबह पति से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पति को बिना बताए वृंदावन के केसी घाट के पांटून पुल को पार करके मांट की तरफ आ गई। इसके बाद वह बेगमपुर गांव की ओर चलने लगी। इसी गांव के दो युवकों ने उसे रास्ता बताने के नाम पर अपनी बाइक पर बिठा लिया और जंगल में ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आहत होकर की यमुना में डूबकर जान देने की कोशिश
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके सााथ सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग निकले। अपने साथ हुई दरिंदगी से आहत होकर पीड़िता ने यमुना में कूदने का प्रयास किया मगर उसे आसपास के लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने लेकर आ गई। यहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस कर रही दरिंदों की तलाश
सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि महिला द्वारा बताए घटनास्थल का दौरा करने और खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान के बाद राजकुमार व दुर्गेश नामक दो युवकों के नाम प्रकाश में आए हैं। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और न्यायालय में भी बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed