सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Arrives at Sisters Wedding with Lover Instead of Husband

UP: पति के बजाए प्रेमी को लेकर बहन की शादी में पहुंची महिला, आशिक निकला हलवाई; साले ने जीजू को कॉल कर बुलाया

संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

पति अपनी ससुराल पहुंचा तो युवक को देखते ही उसके होश उड़ गए। युवक उसके साथ ही हलवाई का काम करने वाला कर्मचारी निकला। राज खुलते ही परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रेमी युवक की पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

Woman Arrives at Sisters Wedding with Lover Instead of Husband
पति की जगह बहन की शादी में प्रेमी को लेकर पहुंची पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहन की शादी में मायके आई महिला अपने पति के बजाय प्रेमी को ले आई। महिला के भाई को शक हुआ तो उसने जीजा को फोन मिला दिया। जीजा जब ससुराल पहुंचा तो होश उड़ गए। पत्नी का प्रेमी उसके साथ हलवाई का काम करने वाला कारीगर निकला। मामला थाने तक पहुंचा, जहां समझौता हो गया।

Trending Videos

महिला के हैं चार बच्चे
नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी राजस्थान में हुई है। महिला के चार बच्चे हैं और उसका पति हलवाई का काम करता है। बुधवार को महिला अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी। उसके साथ पति के बजाय एक युवक को आया देख जब परिजन ने उसके बारे में पूछताछ की, तो महिला ने झूठ बोलते हुए उसे अपने चचिया ससुर का लड़का। बताया कि पति ने ही उसे सुरक्षा के लिए साथ भेजा है। महिला की बातों पर उसके भाई को संदेह हुआ। उसने सच्चाई जानने के लिए तुरंत अपने जीजा को फोन मिलाया। पति ने किसी भी युवक को साथ भेजने की बात से इनकार कर दिया। कहा कि वह खुद वहां पहुंचकर मामले की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति पहुंचा ससुराल तो उड़े होश
गुरुवार की सुबह जब महिला का पति अपनी ससुराल पहुंचा तो युवक को देखते ही उसके होश उड़ गए। युवक उसके साथ ही हलवाई का काम करने वाला कर्मचारी निकला। राज खुलते ही परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रेमी युवक की पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इधर महिला अपने प्रेमी को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

प्रेमी ने कबूला और मांगी माफी
पुलिस महिला, पति और प्रेमी को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान प्रेमी ने कुबूल किया कि वह महिला को पिछले 3-4 वर्षों से जानता है और उसी के कहने पर साथ आया था। युवक ने माफी मांगी। इसके बाद मामले में समझौता हो गया और सभी वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed