फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water level rises; panic grips Khadar colony

Mathura News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, खादर की कॉलोनी में मची खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level rises; panic grips Khadar colony
वृंदावन। यमुना का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर केशीघाट तक पानी आ गया है। चार सीढ़ी जलमग्न हो गई हैं। वहीं यमुना खादर में बसीं एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई है। बारिश के साथ ही यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए मकानों को सुरक्षित करने और पानी घरों में धुसने न देने की रोकथाम के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
विज्ञापन

ओखला बैराज से छोड़े गए जल के बाद पिछले दो दिनों से यमुना का जलस्तर बढ़ा रहा था। सोमवार दोपहर को जलस्तर स्थिर हो गया है। यमुना जल के साथ जलकुंभी भी आ रही हैं। यमुना के तेज प्रभाव के कारण मांट क्षेत्र की ओर सपाट क्षेत्र एवं खेत खलियान होने के कारण यमुना जल का फाट बड़ा हो गया है। नगर के पक्के और प्राचीन केशीघाट की चार सीढ़ियां जलमग्न हो गईं है। श्रीजीवाटिका, कालिंग कुंज, वराह घाट, कालीदह क्षेत्र, जुगलघाट, विहार घाट, पानीघाट, मोहिनी नगर, पक्के पुल के नीचे बनी श्रीजी कुंज कालोनी के भवन स्वामी घर में बरसात और यमुना का पानी न घुसे इसके लिए अभी से रोकथाम के इंतजाम करने में लग गए हैं। यमुना में जल अधिक होने के कारण नावों का संचालन कम किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि बरसात के कारण यमुना में वर्तमान में 12 हजार क्यूसेक पानी है। इससे पहले 30 हजार क्यूसेक पानी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed