सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Woman Marries Cousin

चचेरे भाई से कर ली शादी: बेटी की करतूत से इस कदर आहत हुआ पिता, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में युवती के चचेरे भाई से निकाह करने से आहत पिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे पिता को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Young Woman Marries Cousin
चाची से निकाह करना चाहता है भतीजा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के जमुनापार स्थित लक्ष्मी नगर इलाके में युवती ने अपने चचेरे भाई से घर से भागकर निकाह कर लिया। इससे आहत होकर युवती के पिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पिता को झुलसी हालत में आगरा रेफर किया गया है।
Trending Videos

जमुनापार थाना क्षेत्र में लक्ष्मी नगर चौराहे के पास रहने मुस्लिम परिवार के दो भाई रहते हैं। बड़े भाई की बेटी ने पिछले दिनों घरवालों की बिना मर्जी के अपने चचेरे भाई से मस्जिद में निकाह कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चा होने लगी। इसी को लेकर युवती के पिता सदमे आ गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घटना से क्षुब्ध होकर पिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया, लेकिन तब तक वह 70 फीसदी तक जल चुके थे। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से क्षुब्ध होकर आग लगाई है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed