{"_id":"69450463cdd2e5f65c0da18d","slug":"zero-visibility-confirmed-irte-team-probes-yamuna-expressway-accident-site-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह चार से पांच बजे तक भीषण कोहरा...दृश्यता मिली शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह चार से पांच बजे तक भीषण कोहरा...दृश्यता मिली शून्य
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:23 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे की वजह तलाशने के लिए टीम जुटी हुई हैं। हादसे के दौरान दृश्यता को लेकर परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के बलदेव में मंगलवार को सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क दुघर्टना की जांच पड़ताल जारी है। लगातार विभिन्न टीमों द्वारा मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की जा रही हैं। शुक्रवार सुबह आईआरटीई की टीम ने सुबह 4-5 बजे के कोहरे की धुंध व दृश्यता का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान दृश्यता शून्य मिली, मौके पर घटना के समय की पूरी स्थिति की जांच पड़ताल की गई ।
इंस्टीट्यूट ऑफ रोड़ ट्रैफिक मैनेजमेंट के मनोज कुमार बिष्ट ने बताया टीम में शामिल त्रिलोक सिंह व उत्तम कुमार ने हर एंगल से जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे पता किया। क्षतिग्रस्त वाहनों की आग लगने के बाद की स्थिति की जांच पड़ताल की। टीम प्रभारी मनोज कुमार बिष्ट ने कहा अभी जांच पड़ताल जारी है। और अभी जांच चलेगी रोड़ पर आगरा व राया तक की जानकारी ली गई। उस सुबह क्या क्या कैसे हुआ, मौके पर पहुंचे लोगों से भी पता किया। सड़क की स्थिति व रफ्तार की स्थिति सब बिंदुओं पर जानकारी ली। इतनी बड़ी आग कैसे लगी। इन पर जांच की गई।
Trending Videos