{"_id":"69b854f41761e33e5d0c8fbb","slug":"10-days-ago-the-number-of-people-doing-e-kyc-for-gas-connections-was-300-now-3000-are-reaching-every-day-mau-news-c-295-1-mau1001-142367-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 10 दिन पहले गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने वालों की संख्या 300, अब हर दिन 3000 पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 10 दिन पहले गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने वालों की संख्या 300, अब हर दिन 3000 पहुंच रहे
विज्ञापन
नगर के एसपी कार्यालय के सामने एचपी गैस एजेंसी पर केवाईसी करवाने के लिए मौजूद उपभोक्ता।संवाद
- फोटो : नगर निगम क्षेत्र में खड़ा जर्जर स्थिति वाला पानी का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
जिले की गैस एजेंसियों पर शनिवार को ई-केवाईसी व बुकिंग कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बीते पांच दिन में 15 हजार ग्राहक ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसी पहुंचे हैं।
पहले यह संख्या हर एजेंसी पर 8 से 10 थी जो अब 100 तक पहुंच चुकी है। डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार तक जिले के चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं में करीब 3,04,700 यानि 64 फीसदी की ई-केवाईसी हो चुकी है।
जिले में तीस गैस एजेंसी हैं। इसमें 4 लाख 76 हजार 732 उपभोक्ता है, लेकिन इसमें अब तक 64 फीसदी ने ही अपना ई-केवाईसी कराया है। इसमें तो आठ फीसदी ई-केवाईसी बीते एक सप्ताह के अंदर हुई है। कारण है कि गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बिना गैस बुकिंग नहीं होगी।
इसमें उपभोक्ता का आधार कार्ड, रजिस्टड मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। बुकिंग के चलते पोर्टल पर लोड बढ़ने के कारण ई-केवाईसी होनी भी मुश्किल हो रही है।
ऐसे में नगर की सभी गैस एजेंसियों पर ई-केवाईसी कराने के अलावा गैस बुकिंग कराने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है और शाम तक यही हाल रह रहा है।
इससे पहले गैस एजेंसी पर ई केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या महज 8 से 10 थी लेकिन अब यह संख्या 100 से ज्यादा पहुंच चुका है।गैस एजेंसी संचालक सचिंद्र सिंह, मानवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों में ई केवाईसी कराने वाले ग्राहकों की संख्या का ग्राफ 10 गुना तक पहुंच चुका है।
अब रोजाना एजेंसी पर 100 से अधिक ग्राहक पहुंच रहे। उधर, वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही स्थित सामान्य होने की उम्मीद है।
गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं से आईवीआरएस सेवा के माध्यम से केवाईसी कराने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें पहले इसे अपडेट कराना होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को यह भी सलाह दी जा रही है कि वे पिछली डिलीवरी का स्टेटस अवश्य जांचते रहें, क्योंकि पिछली डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने से पहले की बुकिंग का प्रयास करना बेकार है।
रसोई गैस की किल्लत पर प्रशासन की भी नजर
गैस सिलिंडरों की उपलब्धता और बुकिंग से जुड़ी समस्याओं पर जिला प्रशासन भी नजर बनाए हुए है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं बताया कि ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या पर बोले कि यह संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।जो उपभोक्ता पहले काफी प्रयास के बाद ई-केवाईसी कराने नहीं जाते थे अब वो भी जागरूक होकर अपना ई-केवाईसी करा रहे हैं।
बुकिंग के लिए ई-केवाईसी जरूरी
गैस कंपनियों के निर्देश पर ई केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य किया गया है। जिन उपभोक्ताओं की ई केवाईसी पूरी नहीं है, उनके सिलिंडर की डिलीवरी रोक दी जा रही है। उपभोक्ता आईवीआरएस या एजेंसी पर आकर अपनी ई केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। बिना केवाईसी अपडेट किए अब सिलिंडर की डिलीवरी नहीं होगी।
Trending Videos