{"_id":"69b85401709c3dad8f062577","slug":"rs-4964-crore-transferred-to-the-bank-accounts-of-4964-pm-awas-yojana-beneficiaries-mau-news-c-295-1-svns1028-142390-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीएम आवास के 4964 लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए 49.64 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीएम आवास के 4964 लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए 49.64 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जिले के 4964 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रथम किस्त का स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया। जिले के 4964 लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त 49.64 रुपए की अनुदान राशि वितरण की गई।
अदरी नगर पंचायत में 146, अमिला में 1306, चिरैयाकोट में 54, दोहरीघाट में 203, घोसी में 189, कोपागंज में 218, कुर्थीजाफरपुर में 499, मधुबन में 86, मऊनाथ भंजन में 1754, मुहम्मदाबाद गोहना में 285 और वलीदपुर में 224 सहित 4964 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त रुपए 49 करोड़ 64 लाख की अनुदान राशि वितरण की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले वंचित परिवारों को पक्का मकान प्रदान करना है।
इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को किफायती आवास प्रदान किया जाता है।
इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को दो लाख पचास हजार की धनराशि दी जाती है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ से चलाए जाए लाइव प्रसारण को लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में देखा। कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद पांडेय सहित लाभार्थी उपस्थित थे।
Trending Videos