{"_id":"69b8faaad55c9a8dbc0ac1fd","slug":"video-sp-of-mau-held-a-review-meeting-at-the-police-lines-auditorium-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोशल मीडिया पर अफवाहों का खंडन करें, मऊ में बोली एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोशल मीडिया पर अफवाहों का खंडन करें, मऊ में बोली एसपी
मऊ जिले में आगामी त्यौहारों को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।इसमें सोशल मीडिया पर अफवाहों का खण्डन करने के साथ संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश एसपी ने दिया। एसपी ने जिले के बारह थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करें।साथ ही गंभीर घटना होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ करने का निर्देश दिया।इसके अलावा जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के साथ अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अलावा एसपी ने बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने और गोवध के मामलों में अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैंगेस्टर की कार्यवाही अवश्य करने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।