{"_id":"69bd968f9e58bb9b8901c684","slug":"44-examiners-absent-from-evaluation-centres-notices-issued-to-952-mau-news-c-295-1-svns1028-142594-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मूल्यांकन केंद्रों से 44 प्रतिशत परीक्षक नदारद, 952 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मूल्यांकन केंद्रों से 44 प्रतिशत परीक्षक नदारद, 952 को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के शुरू होने के तीन दिन बाद भी बोर्ड से मूल्यांकन केंद्रों में तैनात किए गए परीक्षकों की 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी है।
विभाग की ओर से 16 मार्च को ही मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग 44 प्रतिशत परीक्षक अनुपस्थित रहने के कारण बोर्ड के मूल्यांकन कार्य पर असर पड़ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुपस्थित रहने वाले 952 परीक्षकों को नोटिस जारी किया है।
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी कॉलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जबकि नेहरू इंटर कॉलेज और टाउन इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबादगोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
जिले में चार लाख 23 हजार 371 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 2,194 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बोर्ड की ओर से नामित परीक्षकों को संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर 16 मार्च को उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया गया था, लेकिन अब तक केवल 1,242 परीक्षक ही मूल्यांकन कार्य में शामिल हो पाए हैं।
गत बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद और माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य में प्रधानाचार्यों की ड्यूटी अंकेक्षक के रूप में लगाए जाने पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।
मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के अनुपस्थित रहने से मूल्यांकन कार्य पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह परीक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। परीक्षकों को अनुपस्थित रहने का कारण साक्ष्य सहित प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। यदि वे अनुपस्थित रहने का कारण साक्ष्य सहित प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो बोर्ड को पत्र भेजा जाएगा।
Trending Videos