नगर के डीसीएसके पीजी कालेज सभागार में सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत युवा संसद 2026 के आयोजन के संबध में जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि कॉलेज में 25 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ तथा समसामयिक मुद्दों पर तार्किक विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है।
कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18-25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। जहां वे विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।