{"_id":"69d8012b0ae3345a690f1a28","slug":"a-company-guard-was-beaten-to-death-with-sticks-and-his-body-was-found-in-a-field-mau-news-c-295-1-mau1001-143689-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लाठी-डंडे से पीटकर कंपनी में तैनात गार्ड की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लाठी-डंडे से पीटकर कंपनी में तैनात गार्ड की हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में सड़क किनारे खेत में बृहस्पतिवार की सुबह शिवम सिंह (25) का शव मिला। उनके सिर पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया है। करीब 8 घंटे बाद शव की पहचान हुई। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी।
एएसपी अनूप कुमार, सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह और एसओजी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के जहानागंज के हथौड़ा गांव निवासी शिवम सिंह कंधेरी स्थित एफपीएसएल कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
उनके सिर पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि किसी ने लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्या कर दी है। आसपास से शराब की बोतल और कुछ नगदी बरामद हुई है। पिता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos