सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three cameras are installed to monitor the Collectorate turn.

Mau News: कलेक्ट्रेट मोड़ की निगहबानी में लगे तीन कैमरे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three cameras are installed to monitor the Collectorate turn.
कलेक्ट्रेट मोड़ पर सुरक्षा के मद्देनजर लगे अत्याधुनिक तीन कैमरे।संवाद
विज्ञापन
नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा तीन अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे अब सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। इससे यातायात और क्राइम कंट्रोल करना आसान होगा।
Trending Videos

नगर के गाजीपुर तिराहा, बलिया मोड़, मिर्जाहादीपुरा, आजमगढ़ तिराहा, भीटी, बढ़ुआ गोदाम, सलाहाबाद मोड़ सहित सभी चौराहों और तिराहों पर पुलिस विभाग की ओर से अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे क्षेत्र में निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मोड़ पर सुरक्षा के मद्देनजर कोई कैमरा मौजूद नहीं था। मंगलवार को मोड़ पर तीन अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए। इससे दीवानी कचहरी से आने वाले रास्ते, गाजीपुर तिराहा से आने वाले रास्ते और बढ़ुआ गोदाम से आने वाले रास्ते पर पुलिस के कंट्रोल रूम से नजर रहेगी।
यहां पर जिलाधिकारी कार्यालय, दीवानी कचहरी, विकास भवन, सदर तहसील के साथ-साथ कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे लगने से सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed