सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man lying on the tracks with a woman was hit by a train and died.

Mau News: महिला के साथ पटरी पर लेटे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A young man lying on the tracks with a woman was hit by a train and died.
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास रविवार की भोर में चार बजे परवा माहपुर निवासी अखिलेश चौहान (25) और परिवार की एक महिला ट्रेन की पटरी पर लेट गई।

उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अखिलेश की मौत हो गई। जबकि ट्रेन नजदीक आने पर अपना सिर पटरी से हटा लेने के कारण महिला बच गई। महिला को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, परवा माहपुर निवासी अखिलेश चौहान की शादी नहीं हुई थी। कुछ दिन पहले परिवार की एक महिला को उसके पति ने आजमगढ़ जिले में मायके पहुंचा दिया था। महिला की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की रात अखिलेश, महिला के मायके पहुंच गया। रात में परिजनों के सो जाने के बाद महिला और अखिलेश वहां से निकल गए।
रविवार की सुबह दोनों मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास पहुंचे। उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन (15084) के आने का समय हुआ तो दोनों फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर लेट गए। ट्रेन नजदीक आने पर महिला डर गई और उसने अपना सिर पटरी से हटा लिया। जबकि अखिलेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों की मदद से महिला को पटरी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed