सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nautapa begins today, hot winds will blow at a speed of 40 km, yellow alert issued

Mau News: नाैतपा आज से, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं, येलो अलर्ट जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nautapa begins today, hot winds will blow at a speed of 40 km, yellow alert issued
रविवार को तपती धूप और गर्मी के बीच आसपास में छाए बादल।संवाद
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी का कहर और वातावरण में नमी के घटने का क्रम जारी है। जिले में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। आद्रता 27 प्रतिशत रही। माैसम विभाग के अनुसार, जिले में 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेगी।

इस अवधि में औसत तापमान 43 डिग्री तक रह सकता है। 26 मई को धूल भरी आंधी और 27 मई को बारिश होने के आसार है। 28 मई को सूरज के तेवर दिखेंगे। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई को आंधी-बारिश होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है, हालांकि, उमस बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने मऊ जिले सहित 21 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि किसान जून के पहले सप्ताह में धान ही नर्सरी डालें। जिन किसानों ने धान की नर्सरी डाल दिया है, वे नर्सरी की सिंचाई रात के समय करें। सब्जी की फसल में नमी का ध्यान रखें।
लगातार तीसरे दिन भी वातावरण की नमी में एक प्रतिशत की दर्ज की गई। 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाओं चलने से लोग बेहाल नजर आए।
दोपहर के समय लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। वहीं कई लोग पेड़ की छांव बैठे रहे।
रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिनभर धूप-छांव जारी रहा। सुबह सात बजे तीखी धूप हुई।
दोपहर में मुख्य सड़कें, गली-मोहल्ले में सन्नाटा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। कर रखा है। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान
रविवार को को वातावरण में नमी एक प्रतिशत की कमी होने से हवा बेहद शुष्क रही। लोगों को उमस का अहसास हुआ। शुक्रवार को आद्रता 38 प्रतिशत, शनिवार को आद्रता 28 प्रतिशत और रविवार को आद्रता 27 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई।
भीषण गर्मी के कारण लोगों को न घर में न बाहर आराम मिल रहा था। घरों की छत पर रखी टंकी का पानी उबल गया। तपिश के आगे कूलर और पंखे भी नाकाम नजर आए। गर्म हवाओं के थपेड़ों से दोपहिया वाहन चालकों के चेहरे झुलस गए।
मौसम में बदलाव होने से लोग बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed