सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tej Pratap Tiwari becomes district president of Medical Representative Association

Mau News: मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने तेज प्रताप तिवारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tej Pratap Tiwari becomes district president of Medical Representative Association
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन मऊ का वार्षिक सम्मेलन रविवार को हिंदी भवन सभागार में संपन्न हुआ।
Trending Videos

सम्मेलन में जिले भर के मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने प्रतिभाग किया। इसमें सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार तेज प्रताप तिवारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बनाए गए।
वार्षिक सम्मेलन में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा प्रमोद गौर ने प्रस्तुत किया। सम्मेलन में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया। सम्मेलन में संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। विकास पांडेय सचिव, विजय राय सहसचिव तथा आदित्य गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। वही उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और गौरव सिंह चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि संगठन साथियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, सोनू यादव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, आर पी शर्मा, शादाब खान, शशि कांत तिवारी , दीपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed