सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   April 12th was the hottest day of the year, with the maximum temperature rising by 4 degrees

Mau News: एक साल में सबसे गर्म रहा 12 अप्रैल, 4 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
April 12th was the hottest day of the year, with the maximum temperature rising by 4 degrees
विज्ञापन
मऊ। तेज धूप के चलते एक साल के दौरान 12 अप्रैल का दिन सबसे गर्म रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
Trending Videos

तेज धूप के साथ चल रही धूल भरी हवा से दोपहिया वाहन चालक और राहगीर परेशान नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। जिन लोगों को मजबूरी में घर से निकलना पड़ा, वे सिर व मुंह को ढके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही नाम मात्र रही। लोग जरूरी कार्य से ही बाहर निकल रहे हैं। लोग सिर और मुंह को ढककर निकलते देखे जा रहे हैं। धूल भरी हवा चलने से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों का आवागमन में मुश्किल हो रहा है।
गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 17 प्रतिशत रही। 23 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि वर्ष 2025 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 09 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम ठीक होने से कटाई, मंड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। बार-बार तापमान बढ़ने घटने से लोग बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, खांसी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि बदलते मौसम और संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए खान-पान का गर्मी के मौसम में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आहार में विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। खरबूजा, ककड़ी, खीरा, तरबूज जैसे मौसमी फलों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed