सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indicators Missing; Closed Cuts Reopened

Mau News: संकेतक गायब, बंद किए गए कट फिर खुल गए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Indicators Missing; Closed Cuts Reopened
राज्य राजमार्ग 34 ​स्थित अमारी पुलिया के पास निर्माण के बाद टूटा अवैध कट।संवाद
विज्ञापन
मऊ। जनपद में गत माह राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर अवैध कट बंद करने की कवायद पर कुछ ही दिन में पानी फिर गया। इन अवैध कट पर कोई भी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ उलटी दिशा से बेलगाम रफ्तार लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
Trending Videos

जनपद को लखनऊ से जोड़ने वाले राज्य मार्ग-34 पर नगर पालिका से नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना के बीच बने अवैध कट को लोक निर्माण विभाग द्वारा बंद करने के 24 घंटे के बाद ही तोड़ दिया गया था। कट को बंद करने के दौरान दीवार के बीच में मिट्टी नहीं डालने से एक बार फिर अवैध कट लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका से लेकर मुहम्मदाबाद गोहना तक 14 से ज्यादा अवैध कट बनाए गए थे। बीते दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने इन सभी अवैध कट को बंद करने के निर्देश दिए थे। 27 जनवरी को इन सभी अवैध कट को लोक निर्माण विभाग ने बंद किया था।
उधर, कट बंद करने के 24 घंटे बाद ही नगर पालिका के बड़ागांव बरलाई और अमारी पुलिया के पास ईंट और सीमेंट से जोड़े गए अवैध कट को तोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो लेन के इस राज्य राजमार्ग पर अवैध कट बनाने के दौरान ईंट और सीमेंट लगाकर करीब एक फीट ऊंची दीवाल का निर्माण कराया गया था।
हालांकि दोनों लेन की तरफ दीवार बनाने के बाद बीच में मिट्टी नहीं डाली गई। इससे अराजक तत्वों ने करीब 4 किलोमीटर के बीच में बने तीन अवैध कट को तोड़ दिया है। एक बार फिर से सभी अवैध कट लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि अवैध कट बनाने के साथ दोनों दीवारों के बीच में मिट्टी डाली जाए और विभाग की जिम्मेदारी तय हो। अवैध कट को बंद करने के स्थाई समाधान पर काम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed