फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP leaders kindled the spirit of patriotism by distributing the Tricolour.

Mau News: तिरंगा वितरण कर भाजपा नेताओं ने जगाई देशभक्ति की भावना

Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders kindled the spirit of patriotism by distributing the Tricolour.
मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को क्षेत्र में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में घोसी तहसील, मधुबन मोड़, मझवारा मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। इस दौरान लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से संवाद करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। लोगों को तिरंगा सौंपते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा स्वीकार किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ।जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुन्ना साहनी, रामावतार यादव, आफताब अहमद, राजेंद्र यादव , गोपाल साहनी, फिरोज अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed