{"_id":"6a7e1295631597dd630ea454","slug":"communicable-disease-campaign-ends-only-on-paper-filth-reigns-in-the-villages-mau-news-c-20-1-vns1007-1504778-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कागजों में खत्म हो गया संचारी रोग अभियान, गांवों में गंदगी का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कागजों में खत्म हो गया संचारी रोग अभियान, गांवों में गंदगी का राज
विज्ञापन
दुबारी गांव में काली माता मंदिर के सामने रास्ते पर लगा कचरे का ढेर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 से 31 जुलाई तक चलाया गया अभियान बढ़ाकर 10 अगस्त तक किया गया, लेकिन जमीनी तस्वीर सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है। गांवों में सफाई और जागरूकता का संदेश देने वाले कई जनप्रतिनिधियों के घर के आसपास ही गंदगी पसरी मिली।
बृहस्पतिवार को नौ ब्लॉकों की अलग-अलग ग्राम पंचायतों की पड़ताल में कहीं सड़क पर कूड़े का ढेर मिला तो कहीं नालियों का गंदा पानी रास्तों पर बहता मिला। कई स्थानों पर जलभराव और झाड़ियों के कारण मच्छरों के पनपने की स्थिति बनी हुई है।
फतहपुर मंडाव ब्लॉक की दुबारी ग्राम पंचायत में काली माता मंदिर के सामने मार्ग पर ही कूड़ा फेंका जा रहा है। मोलनापुर मिश्रौली में निषाद बस्ती से तुरहा बस्ती जाने वाले मार्ग पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। परदहां ब्लॉक के आदेडीह में कूड़ा उठाने वाला ई-रिक्शा प्रधान के घर के सामने बदहाल हालत मिला। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दिए। सवाल यह है कि जब कूड़ा उठाने वाला वाहन ही उपयोग में नहीं है तो गांवों से कूड़ा आखिर कैसे हटेगा? प्रधान के घर से 10 मीटर दूर धंसी सड़क, गड्ढे में भरा पानी : फतहपुर मंडाव ब्लॉक के अम्मा भेलउर के पुरवा भवरूपुर में प्रधान के घर से महज 10 मीटर दूर इंटरलॉकिंग सड़क का हिस्सा धंसकर बड़े गड्ढे में बदल गया है। करीब 10 दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया है। रात में किसी मरीज को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़े तो इस रास्ते से सुरक्षित निकलना मुश्किल हो सकता है।