{"_id":"6a7e10de072f7bf5dd0f04c6","slug":"ghosi-defeated-rs-cricket-academy-by-57-runs-powered-by-anikets-lethal-bowling-mau-news-c-295-1-svns1029-150261-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अनिकेत की घातक गेंदबाजी से घोसी ने आरएस क्रिकेट एकेडमी को 57 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अनिकेत की घातक गेंदबाजी से घोसी ने आरएस क्रिकेट एकेडमी को 57 रन से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को न्यू स्पोर्ट्स विलेज घोसी और आरएस क्रिकेट एकेडमी के बीच 30-30 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला गया। न्यू स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएस क्रिकेट एकेडमी को 57 रन से शिकस्त दी।
घोसी की जीत के नायक अनिकेत रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर न्यू स्पोर्ट्स विलेज घोसी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज आयुष राज ने शानदार 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आदर्श और निखिल ने 32-32 रन, जबकि आर्यन ने 12 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
हालांकि, मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 24.1 ओवर में 160 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टीम के स्कोर में 20 रन अतिरिक्त के भी रहे। आरएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से शिव और रोशन ने तीन-तीन विकेट लिए। श्याम को दो, जबकि अंकित और गोलू को एक-एक विकेट मिला।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस क्रिकेट एकेडमी की टीम घोसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। धारदार गेंदबाजी के चलते टीम 29.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। आरएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से श्याम ने 26, रोहन ने 21, शिव नारायण ने 19 और आदित्य ने 15 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। न्यू स्पोर्ट्स विलेज घोसी की ओर से अनिकेत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
उनकी घातक गेंदबाजी के आगे आरएस क्रिकेट एकेडमी का बल्लेबाजी क्रम बिखर गया। अनिकेत के अलावा आर्यन, शिवम, निखिल और रवि ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अनिकेत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका अंकित यादव और आदर्श शर्मा ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अनिल ने की।