सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Coaching centers running rampant in the district, only 12 are registered

Mau News: जिले में धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग सेंटर, पंजीकृत हैं केवल 12

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers running rampant in the district, only 12 are registered
नगर के गाजीपुर तिराहा ​स्थित एक कोचिंग सेंटर से बाहर निकलते बच्चे।संवाद
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग के अभिलेखों में केवल 12 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में मानकों के अनुरूप सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।

नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रिहायशी मकानों में भी कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग के अभिलेखों में मात्र 12 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। वहीं बड़ी संख्या में गैर-पंजीकृत कोचिंग संचालित होने से सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अपंजीकृत कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से टीमें गठित तो की गई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर चेकिंग अभियान नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में गुजरात के सूरत स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना हुई थी। वहीं सोमवार को लखनऊ के पुरनिया क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई, जिसमें 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि जिले में 12 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। टीमों की जांच रिपोर्ट के आधार पर गैर-पंजीकृत कोचिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed