{"_id":"6a398141c6986668550e44fe","slug":"four-motorcyclists-critically-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-driver-beaten-up-mau-news-c-295-1-mau1001-147437-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पिकअप की टक्कर से चार बाइक सवार गंभीर घायल, चालक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पिकअप की टक्कर से चार बाइक सवार गंभीर घायल, चालक की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर बाजार में रविवार देर रात करीब 10 बजे एक पिकअप ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी बारात से घर लौट रहे थे।
घायलों की पहचान गुलशन राजभर (20), आशु (18), सूरज (22) और डोलू राजभर (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपने दोस्त के भाई की शादी से वापस आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक मोनू साहनी (24) और उसके साथी भीम (32) को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी, जिससे वे भी घायल हो गए।
सूचना पर मधुबन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन तथा डायल 108 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद आशु, गुलशन, डोलू और सूरज की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।