{"_id":"6a3981ada0d20d81be020614","slug":"speeding-car-hits-bike-young-man-dies-mau-news-c-295-1-mau1002-147448-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर रविवार रात 11:30 बजे तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में संतोष (28) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया।
संतोष के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा गांव निवासी संतोष बाइक से किसी जरूरी काम से कहीं जा रहे थे।
रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने संतोष को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार को सीज कर दिया गया है।