फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to repeal the four new labour codes; medical representatives submit memorandum.

Mau News: चारों नई श्रम संहिताएं निरस्त करने की मांग, दवा प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to repeal the four new labour codes; medical representatives submit memorandum.
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर पीएम को संबो​धित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते मेडिकल एवं सेल
मऊ। उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन के बैनर तले सोमवार को दवा प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन ने चारों नई श्रम संहिताओं को तत्काल निरस्त करने और बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम-1976 को यथावत लागू रखने की मांग की। साथ ही श्रमिक हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के अध्यक्ष तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को निश्चित अवधि के रोजगार के नाम पर असुरक्षित स्थिति में रखने की व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने मनमानी छंटनी, अनैतिक तबादलों और कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए आठ घंटे का कार्यदिवस निर्धारित किया जाए और समय पर पूरा वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग और निगरानी के नाम पर कर्मचारियों की निजता में हस्तक्षेप बंद किया जाए।
संगठन ने न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये प्रतिमाह और ईपीएफ पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम नौ हजार रुपये मासिक पेंशन निर्धारित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed