{"_id":"6a7a33c95951214f99068ca3","slug":"district-hospital-to-now-offer-round-the-clock-testing-patients-to-get-relief-at-night-too-mau-news-c-295-1-mau1001-150093-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला अस्पताल में अब 24 घंटे जांच, रात में भी मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला अस्पताल में अब 24 घंटे जांच, रात में भी मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला अस्पताल में अब मरीजों को जांच के लिए दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे खून की जांच, एक्सरे और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए लैब टेक्नीशियन और एक्सरे टेक्नीशियन की अलग-अलग शिफ्ट में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। इससे रात में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की आवश्यक जांच समय पर हो सकेगी और जांच के अभाव में उनका इलाज प्रभावित नहीं होगा।
100 बेड वाले जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया और थायरॉइड समेत 80 से अधिक प्रकार की जांच की जाती है। इसके अलावा टीबी और एचआईवी की जांच के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं।
अब तक जिला अस्पताल में खून के सैंपल, एक्सरे और सीटी स्कैन की सुविधा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही उपलब्ध थी। इसके बाद आने वाले मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता था। खासकर रात में इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को इससे परेशानी होती थी। नई व्यवस्था के तहत वार्ड में भर्ती मरीज का चिकित्सक के निर्देश पर स्टाफ नर्स ब्लड सैंपल लेकर पैथोलॉजी लैब भेजेगी। वहीं, रात में इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का चिकित्सक की सलाह पर एक्सरे और सीटी स्कैन भी कराया जा सकेगा। इससे जांच के लिए मरीज को अस्पताल से बाहर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
24 घंटे जांच की सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाने की मजबूरी खत्म होगी। इससे समय के साथ मरीजों का जेब खर्च भी बचेगा। रात में गंभीर मरीजों की जांच अस्पताल में ही हो जाने से इलाज शुरू करने में भी देरी नहीं होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जांच की रिपोर्ट अगले दिन उपलब्ध कराई जाएगी।
अभी तक जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक जांच होती थी, लेकिन अब 24 घंटे एक्सरे, खून जांच और सीटी स्कैन शुरू कर दिए हैं। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है। प्रयास है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकें। - डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल