{"_id":"6a7a3323d79b6440b70a1c86","slug":"the-department-took-note-of-the-situation-a-team-arrived-to-vaccinate-the-animals-mau-news-c-295-1-svns1028-150116-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विभाग ने ली सुधि, पशुओं के टीकाकरण के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विभाग ने ली सुधि, पशुओं के टीकाकरण के लिए पहुंची टीम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 24 घंटे शुरू हुई जांच की व्यवस्था को लिखी सूचना,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बेलौली। आखिरकार पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों की सुधि ले ही ली। अमर उजाला में आठ अगस्त के अंक में ‘पशुपालक करते रह गए इंतजार... कागज में लग गया 2.11 लाख मवेशियों को गलाघोंटू का टीका’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। खबर का असर हुआ तो विभागीय टीम हरकत में आई और क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया।
बारिश के मौसम में मवेशियों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए गलाघोंटू का टीका लगाया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन क्षेत्र के कई इलाकों में पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ था।
इसके बावजूद मवेशियों का टीकाकरण पूरा होने का दावा किया गया था। इससे पशुपालकों में नाराजगी और चिंता थी।
अमर उजाला ने पशुपालकों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हुए।
सोमवार को विभागीय टीम ने मर्यादपुर और मोहिउद्दीनपुर गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया। टीम ने पशुपालकों से संपर्क कर उनके मवेशियों को गलाघोंटू का टीका लगाया।