{"_id":"69f25bca1f51797d7203209b","slug":"dissatisfaction-expressed-over-pending-applications-for-toilets-mau-news-c-295-1-mau1025-144712-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शौचालयों के आवेदन लंबित मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शौचालयों के आवेदन लंबित मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यक्तिगत शौचालय के आवेदन लंबित पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और केयरटेकर का मानदेय शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वित्तीय वर्ष में जनपद को 4122 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसका विकासखंडवार आवंटन कर दिया गया है।
सीडीओ ने निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों का चयन कर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। वेबसाइट पर लंबित पड़े आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का स्थलीय सत्यापन कर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थलों पर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण हो सके।
सीडीओ ने कहा कि शौचालयों में साफ-सफाई और जल आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। केयरटेकर के मानदेय भुगतान में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लंबित भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान के कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, सभी एडीओ पंचायत एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला स्तरीय समन्वयक उपस्थित रहे।
Trending Videos