सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is a threat of breach of peace from people who died three years ago and are living abroad.

Mau News: तीन साल पहले मृत और विदेश में रह रहे लोगों से भी शांतिभंग का खतरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
There is a threat of breach of peace from people who died three years ago and are living abroad.
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत के बड़ागांव पश्चिमी वार्ड संख्या नौ में पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने शांतिभंग की आशंका में नोटिस जारी किया है।
Trending Videos

आरोप है कि सूची में दो मृतकों और कई ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जो लंबे समय से विदेश में रह रहे हैं। इस कार्रवाई पर प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी किशुनदेव ने बताया कि उनका बेटा राजाराम कई वर्षों से दुबई में रह रहा है, इसके बावजूद उसके नाम नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं, लक्ष्मण ने बताया कि उनके बेटे धीरज (तीन साल से दुबई) और नीरज (एक जून 2024 से इजराइल) में कार्यरत हैं, लेकिन उनके नाम भी नोटिस में शामिल हैं।
इसी मोहल्ले के बबलू राजभर और विजय राजभर के नाम भी नोटिस भेजा गया है। बबलू की पत्नी शशीकला के अनुसार, उनके पति की वर्ष 2022 में बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। वहीं विजय के भाई अनिल राजभर ने बताया कि उनके भाई की तीन वर्ष पहले सड़क हादसे के बाद मौत हो गई थी। इसके बावजूद दोनों के नाम नोटिस जारी किया गया है।
परिजनों का आरोप है कि कुछ मामलों में पुलिस ने नोटिस की रिसीविंग परिजनों से ही कराई, लेकिन इसकी कोई लिखित प्रति या साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। कुछ स्थानों पर पुलिस कर्मी नोटिस लेकर संबंधित व्यक्तियों की तलाश में भी घूमते नजर आए, जिससे क्षेत्र में नाराजगी है।
इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नोटिस पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जारी की गई है। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है या वह विदेश में है, तो जांच कर आवश्यक सुधार किया जाएगा।
वहीं, सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उपलब्ध अभिलेखों और स्थानीय सूचना के आधार पर रिपोर्ट भेजी थी। यदि इसमें कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस की विधिवत तामील सुनिश्चित कराई जाएगी।
मामले को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed