सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drinking water supply stalled in Wajidpura Oriyana Cantonment for two months, protests erupt

Mau News: वाजिदपुरा ओड़ियाना छावनी में दो माह से ठप है पेयजल आपूर्ति, प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in Wajidpura Oriyana Cantonment for two months, protests erupt
कोपागंज के वाजिदपुरा ओड़ियाना छावनी मोहल्ले में पिछले दो महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से बाल
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र के वाजिदपुरा ओड़ियाना छावनी मुहल्ले में पिछले दो महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। समस्या से त्रस्त महिलाओं ने बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में बाल्टियां लेकर सड़कों पर उतर आईं और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीते एक महीने में स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। पानी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि मुहल्ले में लगा सबमर्सिबल खराब पड़ा है, जिसके चलते पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में चांदमुनी चौहान, विनोद चौहान, भीम सोनकर, नकुल सोनकर, रवि गुप्ता, ईश्वती चौहान, पप्पू चौहान और बिंदु चौहान आदि शामिल रहे।
इस बाबत नगर पंचायत कोपागंज के अधिशासी अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर पेयजलापूर्ति जल्द बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed