पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity supply limited to 20 hours instead of 24.

Mau News: 24 की जगह 20 घंटे ही मिल रही बिजली

Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply limited to 20 hours instead of 24.
नगर के आज़मगढ़ मोड़ सब्जी मंडी के पास लगा ट्रांसफार्मर, जिससे मुंशीपुरा में होती है बिजली सप्लाई।स
मऊ। भीषण गर्मी और उमस के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शासन की तरफ से शहरी इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने शेड्यूल निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके बार-बार ट्रिपिंग और चार घंटे तक की कटौती से लोगों की रात की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के भीटी, मुसरदह मोड़, सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, मुुंशीपुरा, भीटी सहित विभिन्न मुहल्लों में ट्रिपिंग और कटौती के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। 15 से 20 मिनट बाद ट्रिपिंग होने और कटौती, फाॅल्ट से चार घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। बिजली गुल होते ही उमस से परेशान लोग छतों पर चले जाते हैं, लेकिन वहां मच्छर उन्हें सोने नहीं देते। बिजली संकट का असर बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों पर ज्यादा पड़ रहा है। साथ ही पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य और व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर क्षेत्र के सुरेश कुमार, संजीव सिंह, महेंद्र वर्मा, श्रीकांत शर्मा का कहना है कि तीन से चार घंटे बिजली कटौती और ट्रिपिंग होने से भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रिपिंग और कटौती से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को भरपूर विद्युत आपूर्ति करने के लिए बिजली निगम की ओर से प्रयास किया जा रहा है। - एके सेठ, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।

लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे मुंशीपुरा के 50 घरों के लोग
मऊ। नगर के मुंशीपुरा बारह बीघा शहीद द्वार से अंदर जाने वाले मोहल्ले के 50 घरों के सैकड़ों लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोग विभाग के आला अधिकारियों से मिले भी, लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। यहां की समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां पर पहले छप्पन भोग के पास वाले ट्रांसफार्मर से सप्लाई होती थी। उस समय लो वोल्टेज की कोई समस्या नहीं थी। लेकिन जब से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति आजमगढ़ मोड़ स्थित सब्जी मंडी के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर से होने लगी है, तब से लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है।
- मुहल्ले के लोग बीते दो महीने से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। इसके कारण रात के समय जब कोई इंसान थक-हारकर आता है, तो उसे बिजली सही नहीं मिलती, जिससे सोने में बहुत दिक्कत होती है। गर्मी के समय में अगर लो वोल्टेज की समस्या हो, तो कैसा महसूस होता है, यह सब जानते हैं। — एहसान अहमद, मुंशीपुरा
- कम दूरी के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली सप्लाई होने पर लो वोल्टेज की समस्या नहीं रहती थी। लेकिन जब से दूर रखे ट्रांसफाॅर्मर से मुहल्ले में बिजली आपूर्ति हो रही है, तब से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके कारण यहां पर रहने वाले लोगों को बिजली का पूरा बिल देने के बाद भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। — नदीम, मुंशीपुरा
- लो वोल्टेज की समस्या को बिजली निगम जल्द से जल्द दूर कराए। बिजली उपकेंद्र से महज 300 मीटर की दूरी पर और शहर के बीचों-बीच स्थित मुंशीपुरा मुहल्ले में ही लो वोल्टेज से हम सभी परेशान हैं। ऐसे में इस समस्या को अधिकारी जल्द से जल्द दूर कराएं। — शाहिद खान, मुंशीपुरा
- गर्मी के मौसम में वैसे ही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उसमें भी जब बिजली आपूर्ति बहाल होती है, उसके बाद लो वोल्टेज की समस्या के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्ग लोगों को हो रही है। गर्मी के मौसम में एक पंखा भी सही तरह से नहीं चल रहा है। — अमन, मुंशीपुरा

मुंशीपुरा मुहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या की जानकारी मिली है। इसे तत्काल प्रभाव से सही कराया जाएगा, जिससे बिजली निगम के उपभोक्ताओं को सही वोल्टेज में बिजली आपूर्ति हो सके। — नागेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed